Peon, Marketing/Customer Associates  ||    Clerk/Assistant/Cashier  ||    Probationary Officer  ||    Watchman cum Gardner  ||    Clerk, Office Assistant  ||    Customer Service Associate (Clerk)  ||    Junior Clerk  ||    Office Assistant  ||    Office Assistant  ||   

Rajasthan GNM Admission-2026 Online Apply

अगर आप Rajasthan GNM Admission 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। पिछले साल जहां GNM नर्सिंग एडमिशन का नोटिफिकेशन जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हुआ था, वहीं इस बार अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। ऐसे में हजारों अभ्यर्थियों के मन में सवाल है कि Rajasthan GNM Form 2026 कब आएगा? इस लेख में हम आपको राजस्थान GNM नर्सिंग एडमिशन 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। इसमें संभावित आवेदन तिथि, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, फीस, आवश्यक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बताई गई है। राजस्थान GNM फॉर्म डेट आते ही यहां अपडेट कर दिया जायेगा।

Rajasthan GNM Admission-2026

General Nursing & Midwifery (GNM)

www.RojgarRprakash.Com

Rajasthan GNM Admission-2026- Highlights

ParticularsDetails
Admission NameRajasthan GNM Admission 2026
Course NameGeneral  Nursing & Midwifery (GNM)
Course Duration3 Years + 6 Months Internship
Academic Session2026–27
Application ModeOnline
Notification StatusExpected Soon
Expected Form DateLast Week of July 2026 (Expected)
Eligible CandidatesMale & Female
Educational Qualification12th Pass (Biology Students Preferred)
Minimum Marks40% (General/OBC/EWS), 35% (SC/ST)
Age Limit17 to 28 Years (Male), 17 to 34 Years (Female)
Selection ProcessMerit List & Online Counselling
Official WebsiteTo be Updated After Official Notification

Rajasthan GNM Admission Date 2026

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले साल फॉर्म अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हुई थी, जबकि इस वर्ष भी जल्द नोटफिकेशन जारी कर GNM फॉर्म अगस्त 2026 से भरे जा सकते है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या rajgnm.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। 

EventExpected Date
Notification Release26 July 2026
Online Application Start29 July 2026
Last Date to Apply11 August 2026

Rajasthan GNM Eligibility 2026

राजस्थान GNM नर्सिंग एडमिशन 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना चाहिए। इस कोर्स में पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में Physics, Chemistry और Biology (PCB) विषयों से 12वीं पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

यदि Biology वर्ग के पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो अन्य संकाय जैसे Arts, Commerce एवं अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश दिया जा सकता है। सामान्य, OBC, MBC एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40% अंक, जबकि SC एवं ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 35% अंक जरुरी हैं।

Eligibility DetailsInformation
Educational Qualification12th (10+2) Pass from a Recognized Board
Eligible CandidatesMale & Female
Preferred StreamPhysics, Chemistry & Biology (PCB)

GNM Government and Private College Fees

College TypeCategoryFees (per year)
Govt CollegeBoys (GEN, OBC, Creamy Layer)₹10,500
Govt CollegeSC, ST, MBC, EWS, OBC (Non-Creamy Layer),
Female Candidates (All Categories)
₹4,200
Private CollegeAll Categories₹66,000

Rajasthan GNM Application Form Fees

राजस्थान GNM एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क (Application Fee) के साथ काउंसलिंग शुल्क (Counselling Fee) भी जमा करना होता है। सामान्य, OBC, EBC एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल ₹720, जबकि एससी एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को कुल ₹610 फीस जमा करनी होगी।

Fess TypeGeneral / OBC / EWSSC / ST
Application Fee₹220₹110
Counselling Fee₹500₹500
Total Fee₹720₹610

Rajasthan GNM Form Documents

राजस्थान GNM फॉर्म 2026 भरने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, उम्मीदवार के सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि डॉक्यूमेंट की जरुरत होगा।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर फोटो
  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र

राजस्थान GNM फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान GNM एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया कुल 3 चरणों में पूरी होती है। अंत में कॉलेज चयन के लिए ऑप्शन फॉर्म भरना होता है।

1. आवेदन शुल्क जमा करें

  • GNM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Online Application Fee लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान के बाद Transaction No./Merchant Order No. सुरक्षित रखें।

2. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें

  • GNM Application Form लिंक खोलें।
  • Transaction No., मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।
  • सभी जानकारी जांचकर फॉर्म Final Submit करें और प्रिंट निकाल लें।

3. कॉलेज विकल्प (Option Form) भरें

  • Online Option Form लिंक पर क्लिक करें।
  • GNM ID, Transaction No., मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करें।
  • अंत में Final Submit करके ऑप्शन फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
EventLink
GNM Notification DetailsClick Here
Rajasthan GNM Admisson Apply Now
GNM Latest Updaterajgnm.in
Join Telegram ChannelJoin Now
Join Whatsapp GroupJoin Now
More Govt  Jobswww.RojgarPrakash.com


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *